केदारनाथ: बर्फ से लकदक भोलेनाथ की नगरी... देखिये खूबसूरत तस्वीरें

बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमक उठी बाबा भोलेनाथ की नगरी, केदारनाथ में बर्फबारी की ये ताजा तस्वीरें देखिये...
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Snowfall in Kedarnath Dham: Beautiful Pictures of Snowfall in Kedarnath Dham
Image: Beautiful Pictures of Snowfall in Kedarnath Dham

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बीते कुछ समय से ठंड ने सभी को बेहाल कर रखा है। पूरे प्रदेश में जमकर ठंड पड़ रही है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और पर्वतीय क्षेत्रों में जम कर बर्फबारी भी हुई है। नैनीताल, मुसूरी, मुनस्यारी, चोपता, औली में अच्छी-खासी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भी लगातार बर्फबारी होती रही, जिससे यहां का तापमान लुढक गया है। केदारनाथ धाम में मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य दिखाई दिए। बर्फबारी से केदारनाथ धाम के चारों ओर की पहाडियां बर्फ से लद गई हैं, दूर-दूर तक बर्फ की सफेद चादरों में पहाड़ लिपट गए हैं। केदारनाथ मंदिर परिसर में भी 1 फीट के ज्यादा बर्फ जमा हो गई है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी की कुछ तस्वीरें हम आपके लिए लाये हैं। देखिये...

  • Kedarnath Snowfall Pic -1

    Kedarnath Snowfall Pic -1
    Pic: 1/ 4
    Image: Kedarnath Snowfall Pic -1

    केदारनाथ धाम में कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी होती रही, जिससे यहां का तापमान काफी गिर गया है। इस बर्फबारी से केदारनाथ की चारों ओर की पहाडियां बर्फ से लद गई हैं। धाम में बर्फबारी की तस्वीरों का आनंद लीजिये।

  • Kedarnath Latest Snowfall Pic -2

    Kedarnath Latest Snowfall Pic -2
    Pic: 2/ 4
    Image: Kedarnath Latest Snowfall Pic -2

    केदारनाथ धाम में अभी मौसम साफ नहीं है। कभी बादल छा जाते हैं तो कभी धूप खिली उठती है। धाम में हैलीपेड सहित यात्रा मार्ग पर बर्फ जमी है। सर्दी का सितम जारी है और पूरे राज्य में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है। ठंड में इजाफा होने के कारण लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है।

  • Kedarnath Snowfall Pic - आदि शंकराचार्य

    Kedarnath Snowfall Pic - Aadi Shankaracharya
    Pic: 3/ 4
    Image: Kedarnath Snowfall Pic - Aadi Shankaracharya

    बर्फ के बीच आदि शंकराचार्य जी की समाधि। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण हेतु रुके हुए कर्मचारी बर्फ साफ करने का काम लगातार कर है। धाम में निर्माण कार्य की वजह से अभी सौ से ज्यादा मजदूर केदारनाथ धाम में मौजूद हैं और वे द्वितीय चरण के पनर्निर्माण कार्यों में जुटे हैं।

  • Kedarnath Snowfall Pic -4

    Kedarnath Latest Snowfall Pic -4
    Pic: 4/ 4
    Image: Kedarnath Latest Snowfall Pic -4

    केदार धाम में बर्फबारी के बाद ठंड और अधिक बढ़ गई है। केदारनाथ में ठंड अपने चरम पर है। बर्फबारी होने के कारण मजदूरों को कार्य करने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर धाम में बर्फबारी का सिलसिला नहीं रुका और लगातार बर्फबारी होती रही तो मजदूर भी वापस लौट आयेंगे।