Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी न किसी सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।
भयानक टक्कर से बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई जबकि पिता के पीछे बैठी बिटिया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पिता और बेटी बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में खबर की और पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान मानसिंह की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर को सीज कर दिया है। हमारी आप से अपील है कि इस सड़क पर हमेशा संभल कर चलें। सड़क सुरक्षा के नियमों का हमेशा पालन करें।