Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ और अभी भी ठंड का प्रकोप राज्य के निवासियों के ऊपर जारी है.
उत्तराखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तापमान में लगातार गिरावट महसूस की जा रही है. पहाड़ों पर तो ठंड के कारण बुरा हाल है. लगातार हो रही बरसात और बर्फबारी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है.
वहीं मैदानी इलाकों में दूर-दूर तक कोहरे के कारण दृश्यता में काफी कमी आई है और सुबह-शाम की ठंड ने मैदानी जिलों में भी लोगों को परेशानी में डाल रखा है. नए साल के बाद से ही उत्तराखंड में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई है.
आज भी उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बरसात हो रही है. वहीँ पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर सहित मोरी और बड़कोट के ऊंचाई वाले गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.