उत्तराखंड: भीषण हादसे में BJP के दो नेताओं की मौत, बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे

रुड़की से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के दो युवा नेताओं की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Roorkee Harshit Garg BJP: Roorkee BJP leader Harshit Garg passes away
Image: Roorkee BJP leader Harshit Garg passes away

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के दो युवा नेताओं की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। घटना रुड़की के सरसावा के पास की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। इस बीच हर्षित अपने दोस्त और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ शादी का कार्ड देने जा रहे थे। सभी लोग कार से शादी का कार्ड देने यमुनानगर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सरसावा के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। दर्दनाक हादसे में कार में सवार दोनों ही युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के घर में मातम पसरा हुआ है। शादी की खुशियों के बीच अचानक दुख का ग्रहण लग गया। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने दोनों युवकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।