Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में धड़ल्ले से देह व्यापार चल रहा है। इसके खिलाफ कड़े कानून बनाने के बावजूद भी देह व्यापार करने वाले आरोपी अपनी काली करतूतों से बाज आते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब हरिद्वार के लक्सर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 8 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है और देह व्यापार का खुलासा किया है। बता दें कि सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में कई दिनों से आरोपी सेक्स रैकेट चला रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर होटल प्रिंस से 3 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी होटल के स्टाफ है और बाकी अन्य तीन महिलाएं एवं तीन पुरूष आपत्तिजनक परिस्थितियों में गिरफ्तार किए गए। पुलिस की कार्यवाही के दौरान होटल का मालिक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने देह व्यापार कर रहे 3 जोड़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और अब उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। आगे पढ़िए
दरअसल सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में बीते कई दिनों से देह व्यापार चल रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस बात की सूचना देने का निर्णय लिया। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर होटल से 3 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि देह व्यापार में होटल का मालिक भी शामिल था जो कि मौके से भागने में कामयाब रहा जबकि होटल मैनेजर अफजाल और होटल कर्मचारी विरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और होटल मालिक एवं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और अब आगे की कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि फरार होटल मालिक की भी पुलिस तलाश कर रही है। सुल्तानपुर के चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल प्रिंस में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। हालांकि शुरुआत में ग्रामीणों को इसकी भनक नहीं लगी मगर धीरे-धीरे ग्रामीणों को यह पता चलने लगा कि यहां पर सैक्स रैकेट कर चलाया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी और कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और उसके साथ में ही होटल के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि होटल मालिक की तलाश की जा रही है और फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है।