उत्तराखंड में भीषण हादसा: खाई में गिरी शादी की बस..दूल्हे की बुआ, भाई समेत 3 मौत..16 घायल

पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बारातियों की बस खाई में गई। हादसे में लड़के की बुआ और भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pauri Garhwal Bus Accident: Bus fell into a ditch in Pauri Garhwal
Image: Bus fell into a ditch in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक और भीषण हादसे की खबर सामने आई है। पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बारातियों की बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लड़के की बुआ और भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई हैं। खबर है कि इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए है। घायलों को पुलिस व आइटीबीपी जवानों की मदद से राजकीय चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। जिनका उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद से शादी के घर में कोहराम मच गया है। जिस में शादी की शहनाईयां बज रही थी, अब उस घर में मातम पसरा हुआ है। अब तक सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल में कल गाजियाबाद से बरात आई थी। शुक्रवार को दूल्हा पक्ष दुल्हन लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट से करीब एक किमी दूर मरचूला से पहले धूमाकोट बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस और आईटीबीपी जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई है। जिनके शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। मृतकों पहचान दुल्हे की बुआ शारदा देवी, दूल्हे का भाई राकेश शर्मा और सरिता के रूप में हुई है। इसके अलावा अंशुल, संजय शर्मा, विजय शर्मा, मधु शर्मा , सुमन, दर्शनी देवी, रेनू ध्यानी, गीतिका देवी, अमन शर्मा, प्रकाश , प्रमोद भारद्वाज, मुकेश तिवाड़ी, विनोद ध्यानी, आनंद ध्यानी , महेंद्र और प्रमोद पांशरी का इलाज चल रहा है।