उत्तराखंड: 100 मीटर गहरी में गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत..4 घायल

हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। जो कि द्वाराहाट से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कोहरे की वजह से कार गहरी खाई में जा गिरी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
bageshwar swift car: Car fell into deep gorge in Bageshwar
Image: Car fell into deep gorge in Bageshwar

बागेश्वर: खराब मौसम के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सफर मुश्किल भरा बना हुआ है। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। बीती रात बागेश्वर के द्वाराहाट में एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा नागार्जुन गांव के पास हुआ। जहां भासी दौला पाली रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। जो कि द्वाराहाट से अपने घर जा रहे थे। करीब 7 बजे कार जैसे ही नागार्जुन गांव के पास पहुंची। घने कोहरे की वजह से चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। एक मोड़ के पास चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिचितों और प्रशासन को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त कार को चालक गिरीश बिष्ट चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक रावत, चंदन बिष्ट और गोपाल बिष्ट गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर सूचना दिए जाने के बाद भी बचाव टीम देर से पहुंची। वहीं 108 एंबुलेंस चालक का कहना था कि खबर मिलते ही हम घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे, लेकिन कोहरे ने गाड़ी की रफ्तार रोक दी। जिस वजह से पहुंचने में देरी हुई। पहाड़ में इन दिनों मौसम खराब है, ऐसे में वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें।