Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ और आसपास के इलाके में 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक ये भूकंप रात 1 बजकर 9 मिनट पर महसूस किया गया। उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में भी इसका असर महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह के करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा। चिंता की बात ये है कि उत्तराखंड में इस महीने 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि पहले वाले भूकंपों की तीव्रता उतनी नहीं रही लेकिन इस बार वाले भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस बार भी किसी जनहानि की खबर नहीं है। आपको बता दें कि भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड को बेहद संवेदनशील जोन 5 और 4 में रखा गया है। अति संवेदनशील जोन 5 में बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जिले आते हैं। इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, चंपावत, पौड़ी और अल्मोड़ा जोन नंबर 4 में हैं।