उत्तराखंड: दहेज में नहीं मिली बुलेट और डेढ़ लाख रुपये, पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

ससुराल वाले कम दहेज लाने के चलते गुरमीत से नाखुश थे। वो उस पर मायके से 1.50 लाख रुपये और बुलेट लाने का दबाव बना रहे थे।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dowry: Udham Singh Nagar Arjunpur Gurmeet Dowry Case
Image: Udham Singh Nagar Arjunpur Gurmeet Dowry Case

उधमसिंह नगर: महिलाओं को दहेज प्रताड़ना से बचाने के लिए कड़े कानून बने हैं, लेकिन इनका ज्यादा असर दिख नहीं रहा। उत्तराखंड में दहेज प्रताड़ना के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर का है। जहां डेढ़ लाख रुपये और बुलेट न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित का नाम गुरमीत कौर है। वो ग्राम अर्जुनपुर की रहने वाली हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में गुरमीत ने बताया कि उसकी शादी 24 मई 2021 को पीलीभीत निवासी बलविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति बलविंदर सिंह और उसको गोद लेने वाले पिता परमजीत सिंह और मां कुलवंत कौर के साथ अन्य परिजन गुरमीत को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल में उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारे जाते, विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी।

ससुराल वाले कम दहेज लाने के चलते गुरमीत से नाखुश थे। वो उस पर मायके से 1.50 लाख रुपये और बुलेट लाने का दबाव बना रहे थे। गुरमीत ने विरोध किया तो शादी के दो महीने बाद यानि 20 जुलाई 2021 को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित मायके में आकर रहने लगी। गुरमीत का कहना है कि 28 अक्टूबर 2021 को पति समेत अन्य ससुराली मायके आए और बदसलूकी करने लगे। जिस पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी बिना दहेज के गुरमीत को साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गए और रास्ते में बिंदुखेड़ा मोड़ पर पहुंचकर कहने लगे कि बुलेट न सही डेढ़ लाख रुपये तो लाई होगी। गुरमीत ने इनकार किया तो आरोपियों ने कार में ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यही नहीं उसे कार से नीचे धक्का दे दिया, जिससे गुरमीत घायल हो गई। पीड़ित ने अब दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।