हरिद्वार जिले के रुड़की में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है, जहां गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और गर्भपात के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Dowry Harassment Case in Roorkee
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र की एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Dowry Harassment Case in Roorkee
पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह 20 फरवरी 2025 को मनीष नामक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के समय उसके परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार नकदी, घरेलू सामान और स्प्लेंडर प्लस बाइक दहेज में दी थी। लेकिन कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर, देवर और ननद समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी।
स्कॉर्पियो देने के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न
महिला ने बताया कि जब उसने अपने मायके पक्ष को प्रताड़ना के बारे में बताया, तो शादी के करीब छह महीने बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष को एक स्कॉर्पियो कार भी दी। इसके बावजूद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला और उसके साथ मारपीट व मानसिक उत्पीड़न जारी रहा।
गर्भवती महिला पर गर्भपात का दबाव
पीड़िता वर्तमान में पांच माह की गर्भवती है। आरोप है कि गर्भ ठहरने के बाद ससुराल पक्ष ने बच्चे को रखने से इनकार कर दिया और उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। महिला ने अपने पति पर गर्भ गिराने के लिए दवाइयां देने का भी आरोप लगाया, जिसे उसने लेने से मना कर दिया।
धमकी और मारपीट के आरोप
पीड़िता के अनुसार, हाल ही में अल्ट्रासाउंड में गर्भ की पुष्टि होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग और आक्रामक हो गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और दोबारा गर्भ गिराने की धमकी दी। इतना ही नहीं, जब 10 जनवरी को मायके पक्ष के लोग समझाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही उसके गर्भ को नुकसान पहुंचाने और मानसिक उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पिरान कलियर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति मनीष सहित ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Dowry Harassment Case in Roorkee