उत्तराखंड में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैरिज ब्यूरो के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा

क्षेत्र के एक होटल में मैरिज ब्यूरो की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। ये सब होटल संचालक की शह पर हो रहा था, जो कि एक विद्यालय का प्रबंधक भी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar Online Girls: Police raid on Nanakmatta Shivam Vatika Hotel
Image: Police raid on Nanakmatta Shivam Vatika Hotel

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड देह के सौदागरों के निशाने पर है। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा कर रही है, आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। फिर देह का काला धंधा रुक नहीं रहा। ताजा मामला नानकमत्ता का है। जहां एक होटल में मैरिज ब्यूरो की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो वहां कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इस मामले में पुलिस ने होटल के संचालक, तीन महिलाओं और 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी होटल संचालक नानकमत्ता में एक विद्यालय का प्रबंधक भी है। होटल के संचालक को मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मामला शिवम वाटिका होटल से जुड़ा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां मैरिज ब्यूरो की आड़ में देह का व्यापार हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस होटल में पहुंची तो वहां दो कमरों में युवक-युवती और शौचालय में महिला संग दो लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बुलाया गया है। उनकी कमाई का आधा हिस्सा होटल मालिक खुद रखता था। किराये के रूप में उनसे कमरे के पैसे भी वसूलता था। पकड़े गए आरोपियों में अखिलेश मिश्रा, हरीश प्रसाद, धर्मेंद्र, भगवान सिंह धारीवाल समेत 7 लोग शामिल हैं। आरोपी पिथौरागढ़, खटीमा और नानकमत्ता के रहने वाले हैं। जबकि पकड़ी गई युवतियां झारखंड, यूपी और नेपाल की रहने वाली हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की इंस्पेक्टर बसंती आर्य कर रही हैं।