आजकल मसूरी में हैं फिल्म स्टार अक्षय कुमार, अगले कुछ दिन तक यहीं करेंगे शूटिंग

फ़िल्म अभिनेता akshay kumar mussoorie में कर रहे हैं शूटिंग, जल्द ही बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी यह फ़िल्म-
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Akshay Kumar Mussoorie: film star akshay kumar in mussoorie
Image: film star akshay kumar in mussoorie

देहरादून: अपनी फिटनेस के कारण सुर्खियों में बने रहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार akshay kumar इन दिनों उत्तराखंड के mussoorie में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रत्शासन की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंच गए हैं और मसूरी के बार्लोगंज स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में फिल्म के कई दृश्य शूट कर रहे हैं। निर्माता वासु भगनानी और निर्देशक रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनने वाली साउथ फिल्म ‘रत्शासन ' के रीमेक की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार दो फरवरी को देहरादून आए और वहां से मसूरी के लिए रवाना हुए। 15 दिन तक वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग मसूरी में करेंगे। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, चंद्रचूड़ सिंह और निर्माता वासु भगनानी भी दो फरवरी को मसूरी पहुंचे। मसूरी में फिल्म के अधिकांश दृश्य शूट के जाएंगे। फिल्म के लिए करीब 200 लोगों की यूनिट पहुंच चुकी है। वहीं शूटिंग देखने वालों की खासी भीड़ जमी रही लेकिन किसी को भी शूटिंग स्थल पर नहीं आने देने से लोग बेहद निराश भी हुए।

फिल्म की शूटिंग मसूरी में तकरीबन 4 दिनों तक चलने वाली है। शूटिंग मसूरी और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। शूटिंग के लिए कई स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है और इसी के साथ में कई स्कूलों के बच्चे भी इसमें भाग ले रहे हैं। इंप्रेशन ग्रुप के तहत बन रही फिल्म के प्रड्यूसर मयंक तिवारी हैं और फिल्म के निर्माता वासु भगवानी और रंजीत तिवारी हैं। इसमें अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह दक्षिण भारत की फिल्म का रीमेक हिंदी में किया जा रहा है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी। akshay kumar की फिल्म की शूटिंग mussoorie के अलावा धनोल्टी, देहरादून सहित कई स्थानों पर की जाएगी। बता दें कि इससे पहले के कई दृश्य विदेशों में भी फिल्माए जा चुके हैं और अब फ़िल्म को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच में होगी।