मसूरी में बर्फबारी के बीच मस्त मलंग हुए अक्षय कुमार, देखिए खूबसूरत वीडियो

Mussoorie में snowfall के बीच Akshay Kumar खूब खुश नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Akshay Kumar: Akshay Kumar enjoys snowfall in Mussoorie
Image: Akshay Kumar enjoys snowfall in Mussoorie

देहरादून: एक तरफ Mussoorie में snowfall और दूसरी तरफ अक्षय कुमार की खुशी…ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मसूरी में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। ठंड के चलते माल रोड पर भी सन्नाटा पसर गया। अधिकांश पर्यटक होटलों में कैद होकर रह गए। बर्फबारी से स्थानीय लोगों की परेशानी जरूर बढ़ी है, लेकिन अक्षय कुमार ने बर्फ में खेलने का खूब लुत्फ उठाया। शायद अक्षय भी बर्फबारी की उम्मीद लिए मसूरी पहुंचे थे, मौसम ने उनके मन की मुराद पूरी कर दी। मसूरी शहर में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। पर्यटक स्थल बुरांशखंडा में जमकर बर्फ गिर रही है। जिसके चलते यहां खड़े वाहन भी बर्फ से ढक गए हैं। मसूरी के साथ धनोल्टी में भी देर रात से बर्फबारी हो रही है। यहां बर्फ के चलते यातायात संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। मसूरी-धनोल्टी मार्ग बर्फ से बाधित होने से वाहन चालकों को आधे रास्ते से लौटना पड़ रहा है। कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है.

Mussoorie में snowfall के बीच Akshay Kumar खूब खुश नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: