Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: एक तरफ Mussoorie में snowfall और दूसरी तरफ अभिनेत्री Rakul preet की खुशी…ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मसूरी में तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। ठंड के चलते माल रोड पर भी सन्नाटा पसर गया। अधिकांश पर्यटक होटलों में कैद होकर रह गए। बर्फबारी से स्थानीय लोगों की परेशानी जरूर बढ़ी है, लेकिन रकुल प्रीत ने बर्फ में खेलने का खूब लुत्फ उठाया। शायद रकुल प्रीत भी बर्फबारी की उम्मीद लिए मसूरी पहुंची थी, मौसम ने उनके मन की मुराद पूरी कर दी। आपको बता दें कि रकुल प्रीत भी शूटिंग के सिलसिले में अक्षय कुमार के साथ मसूरी आई हैं। मसूरी में लगातार बर्फबारी हो रही है। पर्यटक स्थल बुरांशखंडा में जमकर बर्फ गिर रही है। जिसके चलते यहां खड़े वाहन भी बर्फ से ढक गए हैं। मसूरी के साथ धनोल्टी में भी देर रात से बर्फबारी हो रही है। यहां बर्फ के चलते यातायात संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। मसूरी-धनोल्टी मार्ग बर्फ से बाधित होने से वाहन चालकों को आधे रास्ते से लौटना पड़ रहा है। कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। फिलहाल Mussoorie में snowfall के बीच Rakul preet खूब खुश नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।