उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे अक्षय कुमार, कहा- ‘स्वर्ग है देवभूमि, यहीं बनाऊंगा घर’

Akshay Kumar Uttarakhand के brand ambassador होंगे। उन्होंने भविष्य में उत्तराखंड में ही बसने की बात भी कही।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Brand Ambassador Akshay Kumar: Akshay Kumar will be the brand ambassador of Uttarakhand
Image: Akshay Kumar will be the brand ambassador of Uttarakhand

देहरादून: देवभूमि की बात ही अलग है। जो यहां आता है, वो बस यहीं का होकर रह जाता है। इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड में हैं और इस जगह ने उन्हें इस कदर प्रभावित किया है कि मिस्टर खिलाड़ी ने अब उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बन देवभूमि को प्रमोट करने का मन बना लिया है। अभिनेता Akshay Kumar अब Uttarakhand के brand ambassador होंगे। उन्होंने सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और गुलदस्ता भेंट किया। पहाड़ी टोपी में अक्षय कुमार बेहद जंच रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात काफी अच्छी रही। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को केदारनाथ मंदिर की प्रतिलिपि भेंट की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने अभिनेता अक्षय कुमार को एक प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। अब वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे।

बता दें कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं। वो पिछले कई दिन से मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री रकुलप्रीत भी शूटिंग के लिए उत्तराखंड आई हैं। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार ने उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह बताया। अक्षय कुमार ने निकट भविष्य में उत्तराखंड में ही घर बना कर रहने की बात भी कही। उन्होंने अपने 31 साल के फिल्मी करियर में उत्तराखंड को सबसे खूबसूरत स्थान बताया। कहा कि वह यहां की नैसर्गिक सुंदरता से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी और अक्षय कुमार ने नाश्ते की टेबल पर उत्तराखंड के युवाओं, पर्यटन और अन्य विषयों पर विस्तार से बात की। अभिनेता Akshay Kumar अब Uttarakhand के brand ambassador होंगे। इस दौरान अक्षय कुमार ने सीएम धामी से गले मिलकर उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दीं।