Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: नैनीताल में मकान मालिक ने किराये के एवज में महिला किरायेदार के सामने एक घिनौनी डिमांड रख दी। आरोपी ने कहा कि अगर महिला उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को राजी हो जाए, तो वो उसका किराया माफ कर देगा। विरोध करने पर आरोपी मकान मालिक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़ित किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग निकली और पुलिस के पास पहुंच कर तहरीर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना हल्द्वानी की है। यहां बनभूलपुरा में एक महिला ने मकान मालिक पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि मकान मालिक मुन्ना सटोरिया उस पर बुरी नजर रखता है। बीते 7 फरवरी को वो अपने कमरे में बच्चे को दूध पिला रही थी। तभी मकान मालिक मुन्ना सटोरिया खराब नियत से उसके कमरे के अंदर आ गया।
आरोपी मकान मालिक पीड़ित महिला से किराया मांगने लगा। तब महिला ने कहा कि महीना पूरा होने में अभी काफी समय बाकी है, वो समय पर किराया चुका देगी। आरोप है कि इसके बाद मकान मालिक महिला से शारीरिक संबंध बनाने के एवज में किराया माफ करने की बात करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़ित किसी तरह से आरोपी के चंगुल से भाग निकली। बाद में उसने पुलिस को शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी मुन्ना सटोरिया अपराधी प्रवृत्ति का बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि वो सट्टा लगाने का काम करता है। सट्टा कारोबार में लिप्त होने के चलते वो तीन बार जेल भी जा चुका है। बहरहाल पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।