देहरादून की बहनें सावधान! कहीं प्यार के नाम पर आपके साथ न हो जाए ‘लव जिहाद’

उत्तराखंड की राजधानी Dehradun में Love Jihad के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। एक और हैरान करने वाली कहानी सामने आई है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Love Jihad: Dehradun Love Jihad Latest News
Image: Dehradun Love Jihad Latest News

देहरादून: अगर आप देहरादून शहर में रह रही हैं, तो खबर आपके लिए है। उत्तराखंड की राजधानी Dehradun में Love Jihad के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला देहरादून का ही है

Dehradun Love Jihad Latest News

यहां पर देहरादून की युवती के साथ मुजफ्फरनगर के फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर ने दुष्कर्म किया है। बता दें कि पहले डॉक्टर ने अपना नाम बदल का युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद शनिवार को सहारनपुर में होटल में बुलाया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। युवती देहरादून के विकास नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि पिछले साल उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के फिजियोथैरेपी डॉक्टर शाहनवाज के साथ हुई थी। आगे पढ़िए

शाहनवाज ने युवती को अपना नाम और धर्म गलत बताया। उसने अपना नाम राहुल बताया। दोनों की आपस में बातचीत होने लगी और दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। उसके बाद बीते शनिवार को आरोपी शाहनवाज ने युवती को सहारनपुर बुलाया और दोनों ने साथ मे दिनभर एक मार्केट में खरीदारी की। खरीददारी करने के बाद जब देर हो गई तो वह उसे अपने साथ एक होटल में ले गया जहां पर डॉक्टर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती को यह रात में पता लग गया था कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। उसके बाद उसने आरोपी डॉक्टर का विरोध किया और रात में होटल में पुलिस बुला ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवती का मेडिकल भी करा दिया गया है और युवती के बयान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। Dehradun में Love Jihad का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।