Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चम्पावत: डिस्को म्यूजिक से देश को दीवाना बनाने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का मंगलवार को निधन हो गया। Bappi Lahiri और उत्तराखंड के Pawandeep Rajan का भी एक किस्सा है।आपको बता दें कि बप्पी दा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बप्पी लहरी के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री, बॉलीवुड और उनके फैंस सदमे में हैं। बप्पी दा अपनी आवाज के अलावा भारी भरकम सोने के गहने पहनने के कारण भी अपनी अलग पहचान रखते थे। अब उनसे जुड़े किस्से लोगों के बीच तेजी से शेयर हो रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा इंडियन आइडल के 12वें सीजन से भी जुड़ा है। ये वही सीजन है, जिसमें उत्तराखंड के पवनदीप राजन विनर बने। रिएलिटी शो के दौरान बप्पी दा इंडियन आइडल के सेट पर आए थे। शो में उत्तराखंड के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन की मखमली आवाज से वो इतने प्रभावित हुए कि अपनी सोने की चेन निकाल कर तोहफे के रूप मे पवनदीप को पहना दी.
उनकी इस दरियादिली को जजों और ऑडियंस ने खूब सराहा था। इंडियन आइडल के उस खास एपिसोड में कंटेस्टेंट पवनदीप राजन ने खुद इंस्ट्रूमेंट्स बजाकर ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’ गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। बप्पी दा ने पवनदीप की परफॉर्मेंस देखने के बाद उनकी खूब तारीफ की थी। वो बोले कि ये वाकई शानदार परफॉर्मेंस है। मुझे लगता है कि एक सिंगर को कुछ इंस्ट्रूमेंट्स तो बजाने आने ही चाहिए। इतना ही नहीं Bappi Lahiri ने पवनदीप को अपने म्यूजिक रूम आने का न्योता भी दिया था। बता दें कि चंपावत के रहने वाले Pawandeep Rajan बेहतरीन सिंगर होने क साथ ही पियानो, ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार भी कुशलता से बजा लेते हैं। महज दो साल की उम्र में उन्होंने यंगेस्ट तबला प्लेयर का अवॉर्ड जीता था। उनकी सफलता का शानदार सफर आज भी जारी है।