देहरादून की राजपुर रोड में दिखे अक्षय कुमार, सड़क पार करते ही गायब हो गए..देखिए वीडियो

akshay kumar इन दिनों उत्तराखंड के dehradun और mussoorie में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। देखिए वीडियो
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
akshay kumar: Akshay Kumar in Dehradun Rajpur Road
Image: Akshay Kumar in Dehradun Rajpur Road

देहरादून: अपनी फिटनेस के कारण सुर्खियों में बने रहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार akshay kumar इन दिनों उत्तराखंड के dehradun और mussoorie में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रत्शासन की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए हैं। निर्माता वासु भगनानी और निर्देशक रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनने वाली साउथ फिल्म ‘रत्शासन ' के रीमेक की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार दो फरवरी को देहरादून आए और वहां से मसूरी के लिए रवाना हुए। 15 दिन तक उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग मसूरी में की।

Akshay Kumar in Dehradun Rajpur Road

इसके बाद देहरादून में भी उनकी फिल्म की शूटिंग चल रही है। देहरादून की राजपुर रोड में गांधी पार्क के करीब अक्षय कुमार सड़क क्रॉस करते दिखे। पहले तो लोग उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन जब तक लोग उन्हें पहचान पाते, तब तक अक्षय कुमार गायब हो गए। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है…हम आपको वो वीडियो दिखा रहे हैं। आगे देखिए

इस बता दें कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, चंद्रचूड़ सिंह और निर्माता वासु भगनानी भी मसूरी देहरादून पहुंचे हुए हैं। मसूरी में फिल्म के अधिकांश दृश्य शूट हो गए हैं। फिल्म के लिए करीब 200 लोगों की यूनिट पहुंची हुई है। इंप्रेशन ग्रुप के तहत बन रही फिल्म के प्रड्यूसर मयंक तिवारी हैं और फिल्म के निर्माता वासु भगवानी और रंजीत तिवारी हैं। इसमें अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह दक्षिण भारत की फिल्म का रीमेक हिंदी में किया जा रहा है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी। akshay kumar की फिल्म की शूटिंग dehradun और mussoorie के अलावा धनोल्टी सहित कई स्थानों पर हो रही है। देखिए देहरादून में अक्षय कुमार का वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: