देहरादून में शादी के लिए डबल मर्डर, महिला और पुरुष की बेरहमी से की गई हत्या

पटेलनगर में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
dehradun patelnagar double murder: double murder in dehradun patelnagar
Image: double murder in dehradun patelnagar

देहरादून: देहरादून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच देहरादून के पटेलनगर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। पटेलनगर में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी थे। हत्या का आरोपी भी उसी मकान में रहता है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि देवर्षि एंक्लेव के एक मकान में एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरद्वारी रहते थे। बबलू और हरद्वारी दोनों ही सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। दोनों में लड़ाई इस बात की थी कि सपना ने उनसे शादी की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को बबलू और हरद्वारी दोनों ने शराब पी थी और इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद हरद्वारी ने शराब के नशे में रोटी बनाने वाला तवा उठाया और सपना और बबलू पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के चेहरे इस कदर कुछ ले गए हैं कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके से हत्या के आरोपी हरद्वारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।