Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। ये खबर चंपावत के टनकपुर-चम्पावत हाईवे से आ रही है। यहां सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। खबर है कि ये दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक मैक्स वाहन UK 04 TA- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मैक्स में सवार सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश लोग लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी थे। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। खाई से सभी 14 शवों को बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सभी मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।