Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। ये खबर चंपावत के टनकपुर-चम्पावत हाईवे से आ रही है। यहां सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। हम आपको हादसे की तस्वीरें दिखा रहे हैं, जो कि भयावह हैं। खबर है कि ये दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक मैक्स वाहन UK 04 TA- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मैक्स में सवार सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश लोग लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी थे। आगे देखिए तस्वीरें