टिहरी के युवक की हरकत से उत्तराखंड शर्मसार, युवती की हत्या कर लाश के साथ किया सेक्स

मरने वाली युवती आरोपी अमन बिष्ट की पत्नी की सहेली थी। दुष्कर्म में नाकाम रहने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी, बाद में शव के साथ संबंध बनाए।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Delhi Burari murder case: Aman Bisht arrested in Delhi Burari murder case
Image: Aman Bisht arrested in Delhi Burari murder case

टिहरी गढ़वाल: पहाड़ के लोग अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हर जगह यहां के लोगों की मिसाल दी जाती है, लेकिन टिहरी के एक युवक ने दिल्ली में एक ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया, जिसके बारे में सुन आपका इंसानियत के साथ-साथ रिश्तों पर से भी भरोसा उठ जाएगा। अमन बिष्ट नाम के युवक ने अपनी पत्नी की सहेली के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की, युवती ने विरोध किया तो अमन ने उसकी हत्या कर दी। हवस में अंधा होकर कुकृत्य को अंजाम देने के बाद अमन ने युवती की लाश के साथ सेक्स किया। मामले में पुलिस ने आरोपी अमन सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Burari murder case

दिल दहला देने वाली यह घटना दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां कौशिक एनक्लेव में युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली थी। मामले में पुलिस ने अमन सिंह बिष्ट नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जो कि मरने वाली युवती की सहेली का पति है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमन से पूछताछ की तो उसने ऐसे- ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुन पुलिसकर्मियों की आंखें भी शर्म से झुक गईं। पूछताछ में अमन ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। वह वैवाहिक जीवन से संतुष्ट नहीं था। अमन सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के साथ-साथ ड्रग्स भी लेता था। आगे पढ़िए

पीड़ित की हत्या उसने हवस को पूरा करने के इरादे से ही की थी। घटना 19 फरवरी की है। आरोपी अमन की पत्नी काम पर गयी हुई थी, तभी अमन पत्नी की सहेली को घर ले आया। उसने पत्नी की सहेली को कहा कि वह पत्नी के लिए साड़ी खरीदना चाहता है। बहाने से घर बुलाने के बाद अमन ने युवती संग दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो अमन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 24 वर्षीय युवती की हत्या करने के बाद अमन ने उसके शव के साथ संबंध बनाए और मौके से फरार हो गया। अमन की पत्नी जब घर लौटी तो देखा कि उसकी सहेली का अर्द्धनग्न शव घर में पड़ा है और पति फरार था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी अमन मूलरूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। वो अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से कौशिक एनक्लेव में रह रहा था। पुलिस ने अमन सिंह बिष्ट को रविवार को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर किया था।