Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: पुष्पा फिल्म को जिसने भी देखा, वो अल्लू अर्जुन का फैन हो गया। सुपरस्टार Allu Arjun Dehradun पहुंचे हैं। हालांकि वो मास्क में खुद को बचते बचाते चल रहे थे लेकिन मास्क में भी फैंस ने उनको पहचान लिया। फिर क्या था? जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन के साथ स्लेफई लेने के लिए लोगों की होड़ मच गई। हैरानी की बात ये है कि अल्लू के आने की सूचना सिर्फ स्थानीय युवा कारोबारी नितिन पुंडीर को लगी। नितिन ने उनको गुलदस्ता दिया तो उन्हें लगा शायद कि उनका किसी की तरफ से विधिवत स्वागत किया गया है। अल्लू अर्जुन बिना किसी सुरक्षा ताम-झाम के आए हैं। उनके साथ न तो बाउंसर दिखे न ही कोई स्टाफ। सिर्फ एक शख्स उनके साथ आया हुआ है। वह कुछ दिन यहीं रुकेंगे। दरअसल अल्लू यहां पर किसी शूटिंग के सिलसिले में नहीं बल्कि नरेंद्र नगर स्थित आनंदा रिसोर्ट में कुछ दिन आराम फरमाने आए हैं। आगे देखिए तस्वीरें