Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: आज अगर आप ट्विटर देखेंगे तो उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला वहां ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल आज Urvashi Rautela का happy birth day है और वो आज 27 साल की हो गई हैं। इन 27 सालों में उर्वशी ने कुछ उपलबधियां हासिल की, कुछ विवादों में भी रहीं, मिस यूनिवर्स में जज बनकर भारत का नाम रोशन भी किया और कई बड़े ब्रान्ड्स के साथ जुड़कर खूब दौलत भी कमाई। कई बार उर्वशी कोटद्वार में भी लोगों की मदद करती दिखी। यह बात कम ही लोग जानते हैं की रियल लाइफ में वह राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने बास्केटबॉल के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। कुल मिलाकर उर्वशी रौतेला की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से भी हैं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज यानी 25 फरवरी को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए आपको उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला से जुड़े कुछ अनसुने दिलचस्प किस्से बताते हैं। आगे देखिए तस्वीरें और कुछ खास बातें