Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
कोटद्वार: उर्वशी रौतेला के एक इंटरव्यू के बाद से एक बार फिर रिषभ पंत और उन्हें लेकर चर्चायें गर्म हैं। उर्वशी रौतेला के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत को 'ऑल द बेस्ट फॉर ऑस्ट्रेलिया' कहा है।
हाल ही में उर्वशी रौतेला से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत खेल रहे हैं। इसके लिए आप क्या हैश टैग देना चाहेंगी। उर्वशी ने ऋषभ पंत का नाम लिए बिना उनको एक हैश टैग दिया और साथ ही अपना जवाब भी दिया। उर्वशी ने कहा 'ऑल द बेस्ट फॉर ऑस्ट्रेलिया,' इसके बाद वह मुस्कुराने लगीं। सोशल मीडिया पर उर्वशी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद फिर से फैंस को लग रहा है कि ये दोनों रिलेशन में हैं।
आपको बता दें कि बीते कुछ साल पहले उर्वशी ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट में लिखा था कि कोई आरपी घंटों से उनका इंतजार कर रहा है। उर्वशी ने इसके बाद प्यार और ब्रेकअप को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर कर रही थी। उर्वशी के फैंस ने उस आरपी को उत्तराखंड के क्रिकेटर ऋषभ पंत समझ लिया था। इस खबर पर ऋषभ पंत ने मीडिया पर अपनी भड़ास निकालकर, इस खबर को नकार दिया था।