Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: जैसा कि हमने आपको बताया था कि उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है और बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं। ये तस्वीरें औली से आई हैं, जहां एक बार फिर से ये घाटी बर्फ से लकदक हो गई है।
जी हां स्नो स्पोर्ट्स के लिए वर्ल्ड फेमस केंद्र औली एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई है। औली की हसीन वादियां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। पिछले दो दिनों से लगातार यहां बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके बाद जहां बदरीनाथ और नीती. माणा घाटियों में बर्फबारी हुई, तो क्रीड़ा केन्द्र औली की विश्व स्तरीय स्कीइंग ढलानें बर्फ की मोटी चादर से ढक गई हैं। औली में इन दिनों पर्यटकों का निरंतर आवागमन हो रहा है। इसके साथ ही स्कीइंग प्रशिक्षण कोर्स भी संचालित हो रहे हैं।