अभी कुछ दिन पहले ही रानीपोखरी में नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी, अब ऐसा ही कुछ हल्द्वानी में हुआ है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Pooja murdered for dowry in Haldwani Halduchaud
हल्द्वानी: दहेज का मर्ज अब पहाड़ को भी खोखला करने लगा है। भोली-भाली बेटियां दहेज के लिए सताई जा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही रानीपोखरी में नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी, अब ऐसा ही कुछ हल्द्वानी में हुआ है।
Haldwani Halduchaur Puja Death case
यहां लालकुआं के हल्दूचौड़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर निवासी अनिल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन पूजा का विवाह गत 7 दिसंबर 2019 को हल्दूचौड़ के गंगापुर निवासी कमलेश बिष्ट पुत्र जीत सिंह के साथ संपन्न हुआ था। शादी के दौरान दहेज के तौर पर जेवर, सामान और पचास हजार रुपये नगद दिए गए थे, लेकिन दामाद कमलेश दहेज से संतुष्ट नहीं था। वह समय-समय पर उनसे पैसों की डिमांड करता रहता था। इस बीच यह भी पता चला कि कमलेश नशे का आदी है। शादी के बाद पूजा का एक बेटा हुआ, जो कि वर्तमान में डेढ़ वर्ष का है। आगे पढ़िए
आरोप है कि बेटा होने के बाद दामाद कमलेश पूजा पर बेटे को अपने बड़े भाई को गोद देने का दबाव बनाने लगा। कमलेश ने कहा कि क्योंकि उसके बड़े भाई की कोई औलाद नहीं है, इसलिए वह अपने बेटे को बड़े भाई को देना चाहता है। बेटे के एवज में बड़े भाई से उसका 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। बेटे को किसी और को सौंपने की बात से पूजा नाराज हो गई, और इस बात पर अक्सर घर में विवाद होने लगा। पूजा के भाई का कहना है कि बीती शाम उन्हें फोन कर बताया गया कि पूजा की तबीयत खराब है। वह सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि पूजा की मौत हो चुकी है और उसकी लाश मोर्चरी में रखी है। पूजा के परिजनों ने दामाद कमलेश पर पैसे के लालच में पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूजा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।