वंशिका हत्याकांड: उत्तराखंड की लड़की, UP का लड़का..जानिए मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी

आरोपी ने Vanshika Bansal को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो गुस्साए युवक ने उसे तमंचे से गोली मार दी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun Vanshika Bansal Murder : Dehradun Vanshika Bansal Murder Full Story
Image: Dehradun Vanshika Bansal Murder Full Story

देहरादून: देहरादून में लॉ की पढ़ाई कर रही है एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से हर कोई सन्न है। हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि छात्रा का सहपाठी है।

Dehradun Vanshika Bansal Murder

बताया जा रहा है कि पहले उसने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो गुस्साए युवक ने छात्रा को तमंचे से गोली मार दी। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सिरफिरे युवक की करतूत का शिकार हुई छात्रा का नाम वंशिका बंसल है। 19 साल की वंशिका हरिद्वार की रहने वाली थी। वो देहरादून में सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ लॉ कॉलेज से डिप्लोमा कर रही थी। वंशिका के साथ आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर भी पढ़ता था।

आदित्य यूपी के शामली का रहने वाला है। इन दिनों वो रायपुर में रह रहा था। बीते दिन आदित्य ने वंशिका को कॉलेज के पास कैफे में मिलने के लिए बुलाया। दोनों करीब 10 मिनट तक कैफे के अंदर बैठ कर बातें करते रहें। इसके बाद दोनों कैफे से बाहर निकले तो आदित्य तोमर ने वंशिका को पीछे गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की। वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने अचानक तमंचा निकाल लिया। वंशिका कुछ समझ पाती इससे पहले ही आदित्य ने उसके सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही वंशिका अचेत होकर गिर गई। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वंशिका को सहस्त्रधारा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी आदित्य अपनी बाइक और तमंचा छोड़कर फरार हो गया।