श्रीनगर गढ़वाल: 6 दिन के बच्चे को मरने के लिए छोड़ गई बेरहम मां..कुत्ते नोच रहे थे शव

नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। जिसने भी इस वीभत्स दृश्य को देखा उसका कलेजा कांप गया। बाद में पुलिस बुलाई गई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
CrimesAgainstHumanity : Newborn childs body found in Srinagar Garhwal
Image: Newborn childs body found in Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: बदलते वक्त के साथ मानवीय संवेदनाएं भी खत्म होती जा रही हैं। ममता और नैतिक मूल्य जैसी बातें सिर्फ किताबों का हिस्सा बनकर रह गई हैं। अब पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में ही देख लें, यहां कलयुगी मां अपनी ममता का गला घोंट कर नवजात को सड़क पर मरने के लिए छोड़ गई। नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। जिसने भी इस वीभत्स दृश्य को देखा उसका कलेजा कांप उठा। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना गुरुवार की है। शहर की सर्राफ धर्मशाला के पीछे कुछ कुत्ते नवजात के शव को नोच रहे थे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने कुत्ते के जबड़े में नवजात को देखा तो वो डर से सिहर गए। आगे पढ़िए

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार शिशु के शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात की उम्र 7 से 8 दिन रही होगी। बच्चे को धर्मशाला के पास सड़क किनारे कौन छोड़ गया। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस बच्चे के माता-पिता के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि किसी अविवाहित महिला ने लोकलाज के डर से शिशु को मरने के लिए छोड़ दिया होगा। बता दें कि बीती 30 जनवरी को ऐसी ही घटना बागेश्वर में भी सामने आई थी। यहां सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिला था, हालांकि बच्चे की किस्मत अच्छी थी। कोई अनहोनी होती इससे पहले ही लोगों की नजर उस पर पड़ गई। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। इस तरह समय पर मदद मिलने से बच्चे की जान बच गई।