देहरादून वंशिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अपमान का बदला लेने के आदित्य ने मार डाला

अपमान का बदला लेने के लिए आदित्य ने वंशिका को गोली मारकर हत्या की। आरोपी का छात्रा से कई दिनों से विवाद चल रहा था।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Vanshika Bansal Murder: Dehradun Vanshika Bansal Murder case inside story
Image: Dehradun Vanshika Bansal Murder case inside story

देहरादून: देहरादून के वंशिका हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अपमान का बदला लेने के लिए आदित्य ने वंशिका को गोली मारकर हत्या की। आरोपी का छात्रा से कई दिनों से विवाद चल रहा था। ये कहानी क्या है , इसे लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है।

Dehradun Vanshika Bansal Murder case inside story

दरअसल एक महीने पहले वंशिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली गई थी। उस फोटो पर आदित्य ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जिससे वंशिका को आपत्ति हुई। वंशिका से उसकी कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद बवाल बढ़ता गया। आदित्य के कमेंट की सीनियर छात्रों ने मैनेजमेंट से शिकायत की। मैनेजमेंट ने छात्रा के परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद कॉलेज बंद हो गया। गुरुवार कॉ दोबारा कॉलेज खुला तो शाम को आदित्य का सामना वंशिका से हो गया। फिर दोनों में कहासुनी हो गई। वंशिका ने अपने परिचित सीनियर छात्रों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे सीनियर छात्रों ने आदित्य की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपी को वंशिका के पैर छूने पड़े थे। यह अपमान आदित्य को इतना नागवार गुजरा कि वह घर से तमंचा लेकर गया और वंशिका पर गोली चला दी। शुक्रवार को डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने प्रेस वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को आर्मी हॉस्टल के नजदीक शिवगंगा एक्लेव के पास से पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया। वंशिका के शव का कोरोनेशन अस्पताल स्थित पीएम हाउस में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस ने छात्रा शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह शव लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।