देहरादून की कॉलेज छात्रा Vanshika Bansal को उसी के क्लासमेट aditya tomar ने गोली मारी, कहा " बदला लेने के लिए ली वंशिका की जान
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Dehradun Vanshika Bansal and aditya tomar story
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां कुछ ऐसा हुआ है जिसको सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। एक युवक ने तैश में आकर अपनी क्लासमेट की गोली मारकर हत्या करदी।
Dehradun Vanshika Bansal and aditya tomar story
युवक ने पुलिस को बताया कि छात्रा के परिजनों और दोस्तों ने उसको जलील किया और उसी का बदला लेने के लिए उसने छात्रा को गोली मार दी। यह पूरा बखेड़ा सोशल मीडिया के एक पोस्ट से शुरू हुआ। अब युवक ने अपनी क्लासमेट को गोली क्यों मारी यह तो एक बड़ा सवाल है कि मगर इससे भी बड़ा सवाल ये है कि आखिर एक कॉलेज के छात्र के पास बंदूक आई कहां से? कॉलेज स्टूडेंट के पास बंदूक होने की जांच भी पुलिस कर रही है। मृतक लड़की और गोली मारने वाले लड़के के बीच यह पूरा विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था, जो हत्या तक पहुंच गया। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और कैसे छात्र ने अपनी क्लासमेट को गोली मारी। देहरादून के सिद्धार्थ कॉलेज में डी फार्मा की छात्रा वंशिका बंसल को उसी के कॉलेज में पढ़ने वाले एक युवक आदित्य तोमर ने गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गया था। सीने में गोली लगने के बाद मौके पर ही वंशिका की मौत हो गई थी। इस केस में हत्या की वजह सोशल मीडिया पर हुआ एक विवाद बताया जा रहा है। आगे पढ़िए
मृतक वंशिका बंसल रायपुर थाना क्षेत्र के दादा नगर इलाके में एक हॉस्टल में रहती थी और इस पूरी घटना के दिन वह अपनी फ्रेंड के साथ बाहर गई हुई थी। बीते गुरुवार शाम वंशिका अपनी सहेली ममता के साथ शॉपिंग के लिए गई थी कि तभी उसका क्लासमेट आदित्य अपनी बाइक से वहां पहुंचा और उसके साथ खींचतान करते हुए उसे अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा। जब वंशिका ने विरोध किया, तो आदित्य ने उसके सीने में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गए। हत्याकांड के अगले ही दिन पुलिस आरोपी तक पहुंची और आदित्य तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से फरार हुए आदित्य को जब धर दबोचा और पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक आदित्य ने बताया कि वंशिका ने करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया पर जो फोटो डाला था, उस पर आदित्य ने कमेंट किया था। इसे लेकर दोनों में बहस हुई थी और वंशिका ने इस बात की शिकायत अपने दोस्तों व परिजनों से की थी। आदित्य ने कहा कि वंशिका के दोस्तों ने जब़रदस्ती उसे वंशिका के पैर छूकर माफी मंगवाई थी। इस बेइज़्ज़ती का बदला लेने के लिए उसने वंशिका की हत्या को अंजाम दिया।