उत्तराखंड: 2 बच्चों की मां ने जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, उस प्रेमी ने ही कर दिया रेप!

महिला शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों की मां भी थी, लेकिन आशिकी सिर पर कुछ इस कदर सवार हुई कि उसने किसी की परवाह नहीं की।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
misbehaviour: Married woman accuses lover of misbehaviour in Haldwani
Image: Married woman accuses lover of misbehaviour in Haldwani

हल्द्वानी: ‘न खुदा ही मिला, न बिसाले सनम’ यह पंक्तियां नैनीताल के हल्द्वानी में सच हो गईं। यहां एक महिला अनजान व्यक्ति से दिल लगा बैठी। महिला शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों की मां भी थी, लेकिन आशिकी सिर पर कुछ इस कदर सवार हुई कि महिला ने किसी की परवाह नहीं की। महिला और प्रेमी के बीच शारीरिक संबंध बन गए। युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया। जिसके बाद महिला ने पति को तलाक दे दिया और अलग रहने लगी, लेकिन आखिर में प्रेमी शादी से मुकर गया। जिसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ बनभूलपूरा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। कुछ दिनों पहले अन्जान नंबर से उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम इसरार निवासी रामपुर यूपी बताया, जो फिलहाल हल्द्वानी में ही रहता है। मिस कॉल से शुरू हुई बातचीत लगातार आगे बढ़ने लगी।

महिला को मुताबिक, धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। युवक ने भी एक दिन महिला से अपने प्यार का इजहार किया और कहा कि वो उससे शादी करना चाहता है। महिला ने दावा किया है कि युवक ने कहा कि अगर उसने शादी से इनकार किया तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगा। महिला युवक के बहकावे में आ गई। एक दिन महिला आरोपी के साथ उसके घर चली गई। आरोप है कि युवक ने उसे कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इस बात की भनक पति को लगी तो उसने महिला को तलाक दे दिया। आरोप है कि अब प्रेमी इसरार शादी से मुकर रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।