उत्तराखंड: मां की डांट सुनकर घर से भागी बेटी, 4 मजदूरों ने ठेकेदार के साथ मिलकर किया गैंगरेप

पकड़े गए आरोपी पेशे से गन्ना छीलने वाले दिहाड़ी मजदूर हैं, जो कि काम के लिए मेरठ जा रहे थे। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Girl Meerut Molestation: Molestation in Meerut from Haridwar girl
Image: Molestation in Meerut from Haridwar girl

हरिद्वार: अब हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपका इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा। हरिद्वार की रहने वाली दसवीं की एक छात्रा मां की डांट से नाराज होकर घर से चली गई थी। बच्ची एक बस में बैठी। बस में 4 मजदूर और बैठे थे, जो बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इन मजदूरों ने मेरठ में अपने ठेकेदार के साथ मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। लापता होने के 20 दिन बाद छात्रा नाटकीय घटनाक्रम के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर अपने एक रिश्तेदार को मिली। जिसके बाद परिजन उसे घर ले आए। घर लौटने के बाद किशोरी अक्सर खामोश रहती थी। परिजन उससे कई दिनों तक पूछताछ करते रहे, तब कहीं जाकर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बहरहाल किशोरी संग दरिंदगी करने वाले चारों हैवान पकड़ लिए गए हैं। पीड़ित बच्ची हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली है।

सहारनपुर से मेरठ जाने के दौरान वह आरोपियों के जाल में फंस गई। इन तीन युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म किया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुटी थी। आरोपियों में अब्दुल कादिर, इसरार, नदीम और इनका ठेकेदार एहसान शामिल है। यह चारों यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपी पेशे से गन्ना छीलने वाले दिहाड़ी मजदूर हैं, जो कि काम के लिए मेरठ जा रहे थे। इस बीच उन्हें बस में किशोरी मिली। बच्ची डरी-सहमी थी, लेकिन उसकी मदद करने और पुलिस को सूचना देने के बजाय तीनों हैवान उसे अपने साथ ले गए। मेरठ में इन तीनों के अलावा उनके ठेकेदार ने भी किशोरी संग दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।