Hori Ka Khiladi गीत Narendra Singh Negi जी का new garhwali Holi Song है…आप भी देखिए
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Hori Ka Khiladi Narendra Singh Negi new garhwali Holi Song
पौड़ी गढ़वाल: होली करीब आते ही रंगोत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। बात करें पहाड़ की होली की तो यहां फाल्गुन के साथ ही होली की शुरुआत हो जाती है। कुमाऊं और गढ़वाल में अलग-अलग अंदाज से होली मनाई जाती है। गढ़वाल में जहां संगीतमय होली कार्यक्रमों का आयोजन होता है, तो वहीं कुमाऊं में बैठकी और खड़ी होली का चलन है। पहाड़ के सुमधुर होली गीतों की बात ही अलग है।
Hori Ka Khiladi Narendra Singh Negi new Holi Song
होली के उल्लास में संगीत का रंग भरने के लिए गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी एक बार फिर शानदार गढ़वाली गीत ‘होरि का खिलाड़ी’ लेकर हाजिर हुए हैं। नरेंद्र सिंह नेगी के साथ अंजलि खरे ने गीत को अपनी सुमधुर आवाज से सजाया है। संगीत विनोद चौहान का है। अभिनय क्षेत्र में आकाश नेगी और शालिनी सुंदरियाल ने अच्छा काम किया है। यूट्यूब पर रिलीज हुए वीडियो गीत को दर्शकों और श्रोताओं का खूब प्यार मिल रहा है। आगे देखिए वीडियो
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के लीजेंड्स में से एक हैं। पिछले साल भी उनके होली गीत ‘ऐंसु होरि मा’ने खूब धूम मचाई थी। जो पीढ़ी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों को सुनते हुए जवान हुई है, उनके लिए ‘होरि का खिलाड़ी’ होली के त्योहार पर किसी यादगार सौगात से कम नहीं। इस गीत में आपको जीवन का हर रस माधुर्य मिलेगा। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं। अगर आपने अब तक ये गीत नहीं देखा है, तो जरूर देख लें। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा। आगे देखें वीडियो