आते ही सुपरहिट हुआ गढ़रत्न नेगी जी का नया गीत, भर्ती घोटालों पर किया कटाक्ष..आप भी देखिए

कभी नौछमी नारायण से सरकार गिराने वाले नेगी जी ने इस बार भ्रष्टाचारी नेताओं को फिर आईना दिखाया है। देखिए Narendra Singh Negi New Garhwali Song
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
narendra singh negi new song loktantra ma: Folk Singer Narendra Singh Negi New Garhwali Song
Image: Folk Singer Narendra Singh Negi New Garhwali Song

पौड़ी गढ़वाल: यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद तमाम विभागों में हुई भर्तियां सवालों के घेरे में है। विधानसभा और सचिवालय में बैकडोर से नेताओं के चहेतों को एंट्री दी गई। इस खुलासे के बाद प्रदेश के बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

Narendra Singh Negi New Garhwali Song

युवाओं और आम जनता के इन्हीं मनोभावों को लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत के माध्यम से शब्दों में पिरोया है। जनकवि नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत लोकतंत्र मां यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। एक वक्त था जब नरेंद्र सिंह नेगी के गीत नौछमी नारायण ने तत्कालीन सरकार तक गिरा दी थी, और अब उन्होंने सरकारी नौकरियों के नाम पर हो रहे खेल को अपने गीत के माध्यम से उजागर किया है। उनका नया गीत लोकतंत्र मा भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करता है। शनिवार को यह गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया। आगे देखिए वीडियो

जिसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है। इस बार उन्होंने सरकारी नौकरियों में घपलेबाजी पर अपने गीत के जरिये प्रहार किया है। चलिए आपको गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत सुनाते हैं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: