उत्तराखंड: कल ही छुट्टी पर घर आया था सेना का जवान, आज भीषण सड़क हादसे में हुई मौत

26 साल का धर्मेंद्र सिंह रावत बागेश्वर का रहने वाला था। धर्मेंद्र सिंह रावत सेना में तैनात था और फिलहाल छुट्टी पर घर आया था।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Bageshwar Army jawan Dharmendra Rawat : Bageshwar Army jawan Dharmendra Singh Rawat died in a road accident
Image: Bageshwar Army jawan Dharmendra Singh Rawat died in a road accident

बागेश्वर: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यह खबर बागेश्वर जिले से है। यहां छुट्टी पर घर आए जवान की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। 26 साल का धर्मेंद्र सिंह रावत बागेश्वर का रहने वाला था। धर्मेंद्र सिंह रावत सेना में तैनात था और फिलहाल छुट्टी पर घर आया था। अभी उसे छुट्टी पर आए हुए 1 दिन भी नहीं हुआ कि दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। यह हादसा अल्मोड़ा ताकुला मोटर मार्ग पर डोटियाल गांव के पास हुआ। जवान धर्मेन्द्र सिंह रावत अपने दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकले थे। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में है धर्मेंद्र सिंह रावत की मौत हो गई जबकि उनका साथ ही सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को आधार कार्ड से पता चला कि वह सेना में कार्यरत था।