देहरादून: बॉलीवुड के स्टार सिंगर जुबिन नौटियाल को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वे बॉलीवुड के चुनिंदा सक्सेसफुल गायकों में से एक हैं। उत्तराखंड के चकराता के हनोल के रहने वाले जुबिन ने बेहद कम वक्त में ही बॉलीवुड में बड़ा नाम किया है।
अब खबर उड़ने लगी हैं कि जल्द ही सिंगर जुबिन नौटियाल शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। जी हां, यह खबर है कि जुबिन कबीर सिंह फिल्म की फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। दरअसल जुबिन नौटियाल और निकिता के बीच बढ़ती नजदीकियों ने इस ओर इंगित किया है कि जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं। जुबिन और निकिता अक्सर डिनर डेट, एयरपोर्ट पर घूमते हुए देखे जा चुके हैं और एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर भी लंबे समय से कमेंट करते आ रहे हैं। आगे पढ़िए