Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: बड़ी खबर- देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस डोईवाला में स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास पहुंची थी और अचानक ही बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में कुल 37 सवारियां मौजूद थीं बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।वो तो गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते समझदारी दिखाई और बस में इंजन से धुंआ निकलते ही बिना देरी के बस रोक दी। आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। घटनास्थल पर लंबे समय तक अफरातफरी मची रही। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी कि रास्ते में आग लग गयी। बस में हादसे के वक्त 37 सवारियां मौजूद थीं। आग लगने से किसी को नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।