गढ़वाल: होली के गीत गाते-गाते जा रहे थे होल्यार..खाई में गिरी मैक्स, 1 ही गांव से उठी 4 अर्थियां

पौड़ी गढ़वाल जिले में चमोली जिले के बिसौण गांव से होल्यारों की टोली आई थी। एक ही हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई पौड़ी गढ़वाल जिले में चमोली जिले के बिसौण गांव से होल्यारों की टोली आई थी। एक ही हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
chamoli paithani max accident: Death of 4 youths of Bissaun village of Chamoli district
Image: Death of 4 youths of Bissaun village of Chamoli district

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में लगातार बढ़ते हादसों से कोहराम मचा हुआ है। खासतौर पर पहाड़ों में वाहन संभलकर चलाएं वरना परिणाम गंभीर हो सकते हैं। अब पौड़ी में ही देख लीजिए। किसने सोचा था कि होली के दिन एक ऐसा भीषण हादसा होगा कि चार परिवारों में मातम पसर जाएगा।

Death of 4 youths of Bissaun village of Chamoli

पौड़ी गढ़वाल जिले में चमोली जिले के बिसौण गांव से होल्यारों की टोली आई थी। होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 होल्यारों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 10 होल्यार घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बृहस्पतिवार को चमोली जिले के चांदपुर पट्टी के बिसौण गांव के 14 होल्यार पौड़ी जिले के पैठाणी में होली खेलने पहुंची। शाम के वक्त सभी होल्यार वापस लौट रहे थे। इस बीच पैठाणी-कर्णप्रयाग रोड पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में अमित नेगी, रोहित सिंह, बलंवत सिंह और संतोष की मौत हो गई। सभी बिसौणा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा मोहित, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, शिशुपाल, पवन सिंह, भागवत सिंह, विक्रम सिंह, दीपक, लक्ष्मण नेगी और महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।