उत्तराखंड के Rudrapur के Rampura में Constable Brijendra Sharma को बेरहमी से पीटने वालों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस, कार्रवाई शुरू
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Property will be attached of those who beat constable in Rudrapur
रुद्रपुर: उत्तर प्रदेश। उत्तराखंड का पड़ोसी राज्य। यहां अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस उनकी संपत्ति कुर्क कर रही है। यूपी पुलिस के इस आइडिया को अब उत्तराखंड पुलिस ने रुद्रपुर में अप्लाई किया है।
Rudrapur Rampura Constable Beaten Case
रुद्रपुर पुलिस एक कांस्टेबल पर हमला करने वाले आरोपियों के घर की कुर्की करेगी। यह सभी हमलावर फिलहाल फरार हैं। यहां आपको पूरा मामला भी बताते हैं। घटना 19 मार्च की है। रम्पुरा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। झगड़े की सूचना मिलने पर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा संबंधित जगह पहुंचे थे। जहां आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। कांस्टेबल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। पुलिसकर्मी के सिर में 18 टांके के साथ ही शरीर पर कई जगह खुली चोट पर भी टांके लगाने पड़े थे। बुधवार को घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो में आरोपी युवक पीड़ित पर ताबड़तोड़ हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिसकर्मी पर बेरहमी से हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने के फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। आरोपियों में रम्पुरा निवासी शिव उर्फ काली, दीपक अड्डा, सनी, गौरव उर्फ भूरा, मुकेश, बंटी कोली, संजय, सुधीर और एक अन्य शामिल हैं। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि छह अन्य आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने के साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।