उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में निकली बंपर भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई…पढ़िए पूरी डिटेल

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड Ukmssb ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बंपर Recruitment निकाली है। ये भर्ती 800 से ज्यादा पदों पर निकाली गई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Ukmssb Recruitment 2022 All Detail: Ukmssb Recruitment 2022 Age Limit Qualification   All Detail
Image: Ukmssb Recruitment 2022 Age Limit Qualification All Detail

देहरादून: उत्तराखंड में नौकरी का सपना देख रहें युवाओ के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती निकाली है। ये भर्ती 800 से ज्यादा पदों पर निकाली गई है। जिसपर आवेदन शुरू हो गया है। योग्य महिला उम्मीदवार के लिए 13 अप्रैल, 2022 तक अधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सभी वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।

Ukmssb Recruitment 2022

यूकेएमएसएसबी ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के माध्यम से 824 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें जनरल के 533, ईडब्ल्यूएस के 55, ओबीसी के 55, एससी के 133, एसटी के 48 के पद है।

Ukmssb Recruitment 2022 Age Limit

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की योग्यता स्वास्थ्य कार्यकर्ता पाठ्यक्रम (नर्सिंग) होनी चाहिए। इसके लिए न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष आयु सीमा तय की गई है। ये भर्ती मेरिट आधारित होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अगर सैलरी की बात की जाए तो वेतनमान – रु. 21,700-69,100/- तय किया गया है।ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 13 अप्रैल 2022 (शाम 5 बजे) तक है।

Ukmssb Recruitment 2022 How To Apply

1. सबसे पहले यूकेएमएसएसबी की अधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं।
2. अब आप होम पेज के रिसेन्ट अपडेट के सेक्शन में जा कर “यूकेएमएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक खुलने के बाद ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ खुद को पंजीकृत करें।
4. अब अपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा, जिसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
5. स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अटैच कर आवेदन पत्र जमा करें।
6. भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।