Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: सच कहें आज के समय में इंसान से बड़ा जानवर कोई नहीं। उत्तराखंड के चमोली से एक ऐसी घिना देने वाली खबर आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे एक कंपनी कर्मचारी ने मवेशी संग अप्राकृतिक कृत्य किया। घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाला कर्मचारी एचसीसी की कंपनी में तैनात है। स्थानीय निवासियों और हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गोपेश्वर की है। जहां विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टीबीएम साइड पर तैनात कर्मचारी पर नाइट ड्यूटी के दौरान मवेशी संग दुराचार करने का आरोप लगा है। इस मामले में जेसाल निवासी अनुसूया प्रसाद ने पीपलकोटी चौकी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
तहरीर में बताया गया कि शुक्रवार की रात निर्माणदायी एचसीसी कंपनी में कार्यरत ललित कुलसारी ने कंपनी में ही तैनात आलम अंसारी को मवेशी संग दुराचार करते देखा था। ललित ने मामले की जानकारी तुरंत कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को दी। कंपनी प्रबंधन ने चमोली पुलिस को घटना की सूचना दी। सुबह दस बजे दूसरे कर्मचारियों को घटना का पता चला तो उनमें गुस्सा भड़क उठा। इस बीच आरोपी मौके से भाग गया। जिसे कंपनी के अधिकारियों की तत्परता से रास्ते में ही पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी आलम अंसारी झारखंड का रहने वाला है। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने प्रोजेक्ट मैनेजर का घेराव भी किया। उन्होंने आपराधिक कृत्यों में लिप्त अन्य कर्मचारियों को भी हटाने की मांग की। वहीं एचसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सजीत कुमार ने कहा कि आरोपी कर्मचारी को पद से बर्खास्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।