गढ़वाल: खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती गंभीर..दोनों की होने वाली थी शादी

टिहरी गढ़वाल से एक दुखद खबर है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
tehri garhwal car sanjay rana savitri rana: Sanjay Rana Savitri Rana dies when car falls into a ditch in Tehri Garhwal
Image: Sanjay Rana Savitri Rana dies when car falls into a ditch in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन हमेशा संभलकर ही चलाएं। पहाड़ों से आए दिन किसी न किसी हादसे की खबर सामने आ रही है। इस बीच टिहरी गढ़वाल से एक दुखद खबर है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवक और युवती दोनों ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार कार श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ की तरफ आ रही थी। ये कार कंडीसौड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र भल्डियाणा के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में जो युवक युवती सवार थे, उनकी शादी होने वाली थी। दोनों किसी काम से श्रीनगर गए थे और वापस चिन्यालीसौड़ लौट रहे थे। आगे पढ़िए

इस बीच ये भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नई टिहरी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान संजय राणा निवासी गंगोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवती की पहचान सावित्री राणा निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। संजय राणा पॉलिटेक्निक चिन्यालीसौड़ में वरिष्ठ सहायक और सावित्री राणा सिविल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरर पद पर तैनात हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पुलिस द्वारा बताए जाने के बाद परिजन घर से रवाना हो चुके हैं। परिजनों में कोहराम मच गया है।