गढ़वाल के मोहित पंवार को बधाई: GATE GeoMatics Exam में पाई ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक

श्रीनगर गढ़वाल के मोहित पंवार ने GATE GeoMatics Exam में ऑल इंडिया रैंक वन प्राप्त की है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Srinagar Garhwal Mohit Panwar GATE Exam: Srinagar Garhwal Mohit Panwar got 1st Rank in GATE GeoMatics Exam
Image: Srinagar Garhwal Mohit Panwar got 1st Rank in GATE GeoMatics Exam

श्रीनगर गढ़वाल: हाल ही में GATE Exam के नतीजे घोषित हुए जिसमें उत्तराखंड के एक काबिल छात्र ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर देवभूमि को गौरवान्वित किया है।

Mohit Panwar 1st Rank GATE GeoMatics Exam

हम बात कर रहे हैं श्रीनगर गढ़वाल के मोहित पंवार की जिन्होंने GeoMatics इंजीनियरिंग से ऑल इंडिया रैंक वन प्राप्त की है। आश्चर्य की बात यह है कि यह पेपर इसी साल इंट्रोड्यूस हुआ है और बेहद कम संसाधनों के साथ मोहित ने कड़े प्रयास से ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। हमारी संवाददाता अनुष्का ढौंडियाल ने मोहित पंवार का इंटरव्यू लिया है। आप भी पढ़िए मोहित पंवार का इंटरव्यू।
सवाल-अपने बारे में बताईये, मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं? आपके परिवार में कौन-कौन है, माता-पिता क्या करते हैं?
जवाब- मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल का रहने वाला हूं। माता-पिता श्रीनगर गढ़वाल में रहते हैं। मेरे पिता आईटीआई इंस्ट्रक्टर हैं और मां हाउज़मेकर हैं।
सवाल- किस कॉलेज से और किस ब्रांच में आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। आपने गेट में कितना स्कोर किया है?
जवाब- मैंने गोविंद बल्लभ पंत ( जीबी पंत) इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, घुड़दौड़ी, पौड़ी गढ़वाल से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। मेरे मार्क्स 80 और गेट का स्कोर 979 है।
सवाल- गेट एक्ज़ाम के बारे में बताईये, यह कौन कंडक्ट कराता है, इसके क्या फायदे हैं।
जवाब- GATE एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो भारत में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएट विषयों की समझ की जांच करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह एग्जाम उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), भारत सरकार और राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) द्वारा आयोजित की जाती है। इसके आधार देश के टॉप कॉलेजों तथा यूनिवर्सिटीज के अंदर हाइयर इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। यदि आप इस परीक्षा में सफल हो जाते है तो आप इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु और देश के सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में MTech, ME और PhD में प्रवेश पा सकते हैं।
सवाल- किस विषय में आपने गेट टॉप कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है? यह आपका कौनसा अटेम्प्ट था?
जवाब- मैंने जियो मेट्रिक्स इंजीनियरिंग में AIR 1 रैंक हासिल की है। गेट का यह मेरा दूसरा अटेम्प्ट था। पहला अटेम्प्ट सिविल से था क्योंकि सिविल से मेरी बीटेक हुई है। मेरा दूसरा अटेम्प्ट जियो मेट्रिक्स इंजीनियरिंग से था।
सवाल- तैयारी करते समय कौन-सी स्ट्रेटिजी आपके काम आई, क्या इसके लिए आपने किसी कोचिंग की मदद भी ली थी?
जवाब- एक्ज़ाम की तैयारी मैंने खुद से की। पिछले साल भी एक्ज़ाम दिया था उसका अनुभव मेरे काम आया। सिविल से ज्योमैटिक्स इंजीनियरिंग में शिफ्ट करना चैलेंजिंग था। यह इसी वर्ष नया विषय अनाउंस हुआ है, इस वजह से इससे संबंधित स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध नहीं था। कॉलेज के ही एक प्रोफेसर ने तैयारी कराने में मदद की।
सवाल- फ्यूचर प्लान क्या हैं आपके, किस फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं
जवाब- मेरा फोकस आईआईटी से एमटेक करना है।