उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन हाईस्कूल की छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

सोमवार की सुबह अफसाना ने दम तोड़ दिया। सोमवार को ही अफसाना का पहला पेपर था। पढ़िए Haldwani board student suicide news
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haldwani board student suicide news: Board student Afsana commits suicide in Haldwani
Image: Board student Afsana commits suicide in Haldwani

हल्द्वानी: एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही हाइस्कूल की छात्रा की जहर खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने पिता की डांट से नाराज थी। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। बेटी की खुदकुशी के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Haldwani board student suicide news

ये घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी की है। यहां आम्रपाली पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज चौहान ने मीडिया को बताया कि तीनपुर नवाड़ लामाचौड़ निवासी अहमद सैफी की 16 साल की बेटी अफसाना हाइस्कूल की छात्रा थी। वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। बोर्ड परीक्षाओं की वजह से अहमद ने बेटी को पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने बेटी को मोबाइल से कुछ समय दूर रहने को कहा। जानकारी के मुताबिक अफसाना रात में खाना खाकर वह सो गई। सुबह मुंह धोकर बाहर आते ही उसने पापा से कहा कि- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लीजिए। बस फिर क्या थआ, घर वालों के पैरों तले जमी खिसक गई। आनन-फनन में बेसुध बेटी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। सोमवार की सुबह अफसाना ने दम तोड़ दिया। सोमवार को ही अफसाना का पहला पेपर था। बेटी की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। इधर, छात्रा की मौत से उसके सहपाठियों में मायूसी छा गई।