उत्तराखंड में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत 3 लोगों की मौत..4 लोग गंभीर

Almora Syalde-Deghat car accident हादसे में मारे गए लोगों में एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
almora syalde motorway car in ditch: Car fell into a ditch on Almora Syalde-Deghat motorway
Image: Car fell into a ditch on Almora Syalde-Deghat motorway

अल्मोड़ा: प्रदेश में सड़क हादसे रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान फेल साबित हो रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक ऐसा कोई जिला नहीं जहां सड़क हादसे न हो रहे हों।

Almora Syalde-Deghat motorway car accident

ताजा मामला अल्मोड़ा जिले का है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में एक महिला व 2 पुरुष बताए जा रहे हैं। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा भिकियासैंण से लगे स्याल्दे-देघाट मोटर मार्ग में हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग गाजियाबाद से देघाट की ओर आ रहे थे। तभी बसेड़ी के पास ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बेकाबू कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बाद में आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को कार से निकालने में जुट गए। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसडीएम शिप्रा जोशी ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन मृतकों की शिनाख्त में जुटा हुआ है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। जांच जारी है।