पहाड़ से दुखद खबर: नदी में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत, पिकनिक मनाने आया था परिवार

बागेश्वर से एक दुखद खबर आई है। नहाने के दौरान 6 साल की बच्ची कल्पी नदी में डूब गई।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
bageshwar saryu river kalpi desth: 6 year old girl dies after drowning in river in Bageshwar
Image: 6 year old girl dies after drowning in river in Bageshwar

बागेश्वर: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। ज्यादातर जगहों में देखा जाता है कि इस दौरान लोग पानी वाली जगह में पिकनिक मनाने या फिर समय बिताने चले जाते हैं। ध्यान रखें कि आपके साथ अगर छोटे बच्चे हैं, तो वो क्या कर रहे हैं। दरअसल रविवार को बागेश्वर से एक दुखद खबर आई है। छुट्टी का दिन होने के कारण एक परिवार नदी में पिकनिक मनाने आया था। लेकिन एक झटके में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। नहाने के दौरान 6 साल की बच्ची नदी में डूब गई। बच्ची की मौत से माता-पिता बेसुध हो गए हैं। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कत्यूर बाजार निवासी चंद्रपाल शर्मा अपने परिवार के साथ सरयू नदी में नहाने आए हुए थे। इस दौरान ब्रह्मकपाली पत्थर के पास उनकी 6 वर्षीय पुत्री कल्पी डूब गई। परिवार को बच्ची के डूबने की भनक तक नहीं लगी। बाद में जब परिवार वालों ने उसे खोजने की कोशिश की तो उसका शव बाहर निकल आया। जिसे देखते ही स्वजनों के हाथ पांव फूल गए। बच्ची की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।