Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की उम्मीद के बीच पर्यटन नगरी में लीज पर चल रहे होटलों के माध्यम से धड़ल्ले से देह व्यापार चल रहा है।
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को नगर में गत दिवस दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की कार लूटे जाने की घटना के बारे में जानकारी मिली। इस मामले में पुलिस ने एक 28 वर्षीय दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी युवक को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पुलिस आश्चर्यचकित रह गई। डकैती घटना के पीछे नगर में कॉल गर्ल्स के साथ चल रहा देह व्यापार का रनेक्शन भी जुड़ा। बताया गया है कि कार लूट या डकैती की घटना को अंजाम देने वाले युवक नगर के तल्लीताल, मल्लीताल और चिड़ियाघर रोड क्षेत्र में स्थानीय होटलों को लीज पर चला रहे हैं। वह अपने ग्राहकों को पहले कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराते थे और फिर खुद ही फर्जी पत्रकार और पुलिस कर्मी बनकर ग्राहक को डरा-धमकाकर उससे और रुपए लेते हैं। आगे पढ़िए
ताजे मामले में भी पकड़े गए आरोपित के अनुसार जिस व्यक्ति की कार लूटी गई थी वह कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराने वाला एजेंट था। उसे कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराने के लिए एडवांस में धनराशि दी गई थी, लेकिन उसने कॉल गर्ल्स उपलब्ध नहीं कराई थी। इस पर उसे बुलाकर दो युवकों ने पत्रकार और एक ने पुलिस बनकर उससे रुपए वापस लेने के लिए दबाव बनाया मगर जब बात बिगड़ गई तो उन्होंने उसकी गाड़ी छीन ली। तल्लीताल थाना प्रभारी रोहताश सिंह सागर ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। सच सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल नैनीताल में लगातार देह व्यापार अपने पांव पसार रहा है। यहां पर अवैध रूप से देह व्यापार करने वाले सौदागरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। नैनीताल एवं उत्तराखंड तथा उत्तर भारत के होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन से जुड़े प्रवीण शर्मा ने बताया कि नैनीताल जनपद में करीब 80 फीसद होटल अवैध तरीके से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 2000 होटल संचालित किए जा रहे हैं किंतु पर्यटन विभाग में केवल 278 ही पंजीकृत हैं।