सैलानियों की भीड़ के आगे राफ्टें कम पड़ रही हैं। 15-16 तारीख के लिए अभी से ही Rishikesh Hotel Booking Full हो चुकी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Rishikesh Hotel Booking Full 12 Lakh Tourist Expected
ऋषिकेश: शहरों में तपिश बढ़ने लगी तो लोग राहत पाने के लिए उत्तराखंड का रुख करने लगे हैं। वीकेंड पर नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश समेत तमाम पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी नजर आई। होटल पूरी तरह पैक रहे।
Rishikesh Hotel Booking Full
ऋषिकेश में 15 और 16 अप्रैल की छुट्टी के लिए होटलों में अभी से बुकिंग लगभग फुल हो गई है। जो कुछ होटल बचे हैं, उनमें भी 50 से 60 फीसदी तक की बुकिंग हो चुकी है। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है। पर्यटक सीजन को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा। नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बात करें ऋषिकेश की तो यहां सैलानियों ने राफ्टिंग के रोमांच और कैंपिंग का जमकर लुत्फ उठाया। लक्ष्मणझूला, तपोवन से लेकर मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में होटल, कैंप पर्यटकों से फुल रहे। रामझूला पुल, जानकी झूला पुल पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। गंगा में दिनभर रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आईं। गरुड़चट्टी, मोहन चट्टी, घुघतानी तपोवन, घट्टूगाड़, बैरागढ़ आदि स्थानों पर संचालित कैंपों में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। आगे पढ़िए
सैलानियों की भीड़ के आगे राफ्टें कम पड़ गई। लिहाजा पर्यटकों को राफ्टिंग के लिए डेढ़ से दो घंटे इंतजार करना पड़ा। यहां सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती क्षेत्र के डेंजर जोन के घाटों पर स्नान पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद पर्यटक प्रतिबंधित घाटों पर मौज-मस्ती करते नजर आए। बड़े होटलों में तकरीबन 80 फ़ीसदी से अधिक कमरे जैम पैक्ड हो चुके हैं। छोटे होटल और होमस्टे भी पूरी तरह से फुल हैं। बुकिंग मिलने में भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि इस वीकेंड पर लगातार पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौटने लगा है। उम्मीद है कि इस सीजन में 12 लाख पर्यटक यहां पहुंचेंगे। शनिवार को पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ रही। दिल्ली, यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से पर्यटक बड़ी तादाद में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो ऋषिकेश जाने से पहले Rishikesh Hotel Booking जरूर देख लें।